उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट पर इस बार कार्यकर्ता जीत का रिकॉर्ड बनायें - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रदेश सह प्रभारी ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी अभियान पर चर्चा की
मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा - श्री सतीश उपाध्याय
मोदी जी ने हर वादा पूरा किया - श्री अनिल फिरोजिया

Khabar Nation
भोपाल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण हेतु ऐतिहासिक कार्य किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं से उज्जैन को लाभ मिला है। इससे जनता को अवगत कराएँ और उज्जैन व आलोट लोकसभा सीट पर जीत का रिकॉर्ड बनायें। इस बार उज्जैन के कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को खुले दिल से आशीर्वाद दिया और 163 सीटों पर विजयी दिलाई। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संपर्क के माध्यम से प्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय और ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा साकार होगा। बैठक को लोकसभा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया, प्रदेश चुनाव प्रबंधन टोली के संयोजक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उज्जैन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला ने किया।
प्रदेश की 29 लोकसभा क्षेत्रों में कमल खिलेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कश्मीर में धारा 370, 35-ए की समाप्ति एवं अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण जनभावनाओं से जुड़े ऐसे मुद्दे थे जो कई वर्षों से लंबित थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा किया और कश्मीरी पंडितो को न्याय दिया है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ है तो वह मोदी जी को दिए वोट से ही संभव हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के काम आगे बढ़े इसके लिए इस बार हमें प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हर बूथ पर भाजपा को पिछली बार से अतिरिक्त 370 वोट मिले इसके लिए अपने-अपने बूथ, मंडल और विधानसभा में प्राणपण के साथ जुटना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार उज्जैन लोकसभा की दोहरी जिम्मेदारी है, इस नाते पिछली बार से जीत का आंकड़ा भी हमें बढ़ाते हुए लोकसभा की सभी 8 विधानसभाओं में जीत का आंकड़ा बढ़ाते हुए महाविजय प्राप्त करनी है।
देशहित में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने लिए दमदार निर्णय - श्री सतीश उपाध्याय
लोकसभा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश का चित्र और चरित्र बदला है। 2014 के पहले पूरे देश में निराशा, अविश्वास, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। 2014 के पहले कश्मीर में पत्थरबाजी, नक्सलवाद और आतंकवाद की घटना आम बात होती थी, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, देश के अंदर आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगा है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का दमदार निर्णय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने लिया है, जिसके कारण आज लाल चौक में तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।
श्री उपाध्याय ने कहा कि हमें बूथ विजय संकल्प का अभियान नीचे तक ले जाना है और महाकाल की नगरी उज्जैन की लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा सीटों पर विराट विजय प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की 29 की 29 लोकसभा में भाजपा रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बूथ विजय अभियान के करणीय कार्यों को नीचे स्तर तक क्रियान्वित करने का आह्वान किया।
कार्यकताओं के परिश्रम से जीत का रिकॉर्ड तोड़ेंगे - श्री फिरोजिया
उज्जैन लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2014 एवं 2019 में जनता से जो वादें किये उन्हें अक्षरशः पूरा किया है। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में 90 दिनों में जनता को कई सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि उज्जैन लोकसभा में पार्टी कार्यकर्ता इतिहास रचते हुए पिछली बार की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेन्द्र पंड्या, पूर्व विधायक श्री लालसिंह राणावत, किशन सिंह भटोल, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री श्याम बंसल, बालाघाट सांसद ढालसिंह बिसेन, श्री ओम जैन सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment