कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं

-पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिले के खंडेरा माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की।
-पूर्व मुख्यामंत्री ने शनिवार को विदिशा लोकसभा की सांची और सिलवानी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता कर कहा- कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं।
राहुल गांधी रणछोड़दास, अमेठी से वायनाड
कांग्रेस की सर्वोच्च नेता ने मैदान छोड़ दिया
कांग्रेस भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाती है
मोदी जी चौतरफा विकास कर रहे हैं
- श्री शिवराज सिंह चौहान

Khabar Nation 
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रासयेन जिले के खंडेरा माता मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के मंगल, कल्याण और खुशहाली की कामना की। वहीं पूर्व सीएम ने विदिशा संसदीय क्षेत्र की सांची विधानसभा और सिलवानी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, मंच पर बैठे नेता थोड़ी चुनाव लड़ते हैं, मंच पर बैठे नेता तो मंदिर के कलश की तरह होते हैं, लेकिन ये कलश जिन दीवारों पर और दीवार जिस नीव के पत्थर पर टिकी है वो नीव के पत्थर हमारे कार्यकर्ता हैं। ये दिन रात मेहनत करते हैं। इसलिए ऐसे कार्यकर्ता पर मैं फूलों की वर्षा करता हूं, भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता साथियों को प्रणाम करता हूं।  
रणछोड़दास अमेठी से वायनाड
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, इंदिरा गांधी जी रायबरेली से चुनाव लड़ती थी लेकिन अब कांग्रेस की सर्वश्रेष्ठ नेता मैडम सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि, हम हारने वाले हैं। अमेठी से अब राहुल गांधी भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, न प्रियंका गांधी जी लड़ रही है। उन्होंने कहा कि, जो नेता, देशभर में चुनाव जीताने के लिए जाता है वो खुद ही नहीं जीत रहा है और मैदान छोड़कर भाग गए रणछोड़दास, अमेठी से वायनाड चले गए। ये कैसी पार्टी है जिसके नेताओं में चुनाव लड़ने का ही दम नहीं है। अब जिस कांग्रेस की ये दुर्गति हो गई हो उस कांग्रेस से कोई आशा ही नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाती है। अब पाप करोगे तो सजा तो मिलेगी। कांग्रेस के राज में कितने ही भ्रष्टाचार कर लो कार्रवाई नहीं होती थी लेकिन अब मोदी जी के राज में जेल जा रहे हैं, गड़बड़ करोगे तो जेल तो जाना पड़ेगा।
भारत की बात सुनाता हूं
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। उन्होंने कहा कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है। कभी स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, वो शब्द मेरे कानों में आज भी गूँजते हैं। उनका नाम भी नरेंद्र था उन्होंने कहा था “सुदीर्घ रजनी” समाप्त हुई जान पड़ती है, महानिशा का अंत निकट है. जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते, जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते, लेकिन में स्पष्ट रूप से देख रहा हूँ कि भारत माता एक बार फिर से अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व गुरु के पद पर आसीन हो रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि, अब सौ साल बाद नरेन्द्र मोदी ये सपना पूरा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि, गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो सब हो रहा है।  
पार्टी जो ड्यूटी देती है, उसमें जुट जाता हूं
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो ड्यूटी दी है वो मैंने पूरी की हैं। पार्टी ने कहा विधायक तो विधायक बन गए, पार्टी ने कहा सांसद तो सांसद बन गए। पार्टी ने कहा मुख्यमंत्री तो मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा की। अब फिर से पार्टी ने विदिशा की माटी से सांसद की जिम्मेदारी सौंपी है तो सांसद बनकर सेवा में जुट जाउंगा। उन्होंने कहा कि, मैं वो सौभाग्यशाली हूं कि, जिसको गरीब से गरीब बहना भी चुनाव लड़ने के लिए 10 रूपए दे रही है। बहन-बेटियों के 10-10 रूपए मेरे लिए करोड़ो-अरबों रूपए की दौलत से कहीं ज्यादा है। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाना है, यहां के विकास में कोई सकर नहीं छोड़ेंगे।
मोदी जी चौतरफा विकास कर रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अद्भुत काम किए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था लेकिन 2014 के बाद से विश्व भर में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। मोदी जी, भारत को इतनी उंचाई पर ले गए कि, सारी दुनिया कहती है कि, भारत के बिना हमारा काम नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का निर्माण होगा और भारत विश्व गुरू बनेगा।  
कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम सब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं क्योंकि चुनाव नेता नहीं कार्यकर्ता और जनता लड़ती है। कार्यकर्ताओं के बिना कोई नेता हो ही नहीं सकता है। मैं अपने सभी कार्यकर्ता भाईयों और बहनों को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि, इस बार मोदी जी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। भाजपा अकेले 370 पार और एनडीए के साथ 400 पार का टारगेट है। इसलिए हम सभी को हर एक बूथ मजबूत करना है क्योंकि बूथ जीत लिया मतलब चुनाव जीत लिया। अपने-अरने घरों से निकलें और अपने-अपने बूथ पर मेहनत करें। घर-घर संपर्क करें और मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। आप सभी की मेहनत और लगन से निश्चित तौर पर 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र से ही सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल मोदी जी को भेंट करना है और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment