श्रमिक हीरालाल को भी मिला पक्का मकान

भोपाल। सिवनी जिले के कंडीपार गाँव में श्रमिक हीरालाल तेकाम का भी अब पक्का मकान हैं। हीरालाल का अपना पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली आर्थिक मदद से बना हैं।

श्रमिक हीरालाल वर्षों से अपने परिवार के साथ कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में रहता था। हर मौसम में चाहे सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात हो; हमेशा कुछ-ना-कुछ परेशानी बनी रहती थी। मजदूरी से इतनी बचत भी नहीं थी कि अपना पक्का मकान बना सके। पक्का बनाने का उनका सपना वास्तव में सपना ही रह जाता, अगर प्रधानमंत्री आवास योजना में उसे मकान नहीं मिलता।

हीरालाल और उसका परिवार अब बहुत खुश हैं। इसके पक्के मकान में शौचालय भी बन गया हैं। अब श्रमिक हीरालाल सपरिवार अपने पक्के मकान में आराम से रहता हैं। सर्दी, गर्मी और बरसात की परेशानियों से इस परिवार को हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment