मुख्य सचिव की उपस्थिति में वंदे-मातरम् गायन संपन्न

भोपाल। मुख्य सचिव बी.पी. सिंह की उपस्थिति में आज राज्य मंत्रालय के समीप सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में  राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।
 

वंदे-मातरम् के सामूहिक गायन में  अपर मुख्य सचिव गृह के.के. सिंह, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बी.आर.नायडू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा दीप्ति गौड़ मुखर्जी, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन रश्मि अरूण शमी ने भाग लिया। मंत्रालय, सतपुड़ा एवं  विंध्याचल भवन के शासकीय कार्यालयों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी गायन में शामिल हुए।
 

मुख्य सचिव सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को नव-वर्ष की शुभकामनाएं दी।  (खबरनेशन / Khabarnation) 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment