कुख्यात वन्यप्राणी तस्कर पवन पारधी रंगे हाथ गिरफ्तार
भोपाल। वन विभाग की एसटीएफ टीम ने कुख्यात वन्य जीव शिकारी और तस्कर पवन पारधी को गोह और दो अन्य वन्य जीव अवशेषो के साथ रंगे हाथो पकड़ा हैं। गोह (मानिटर लिजार्ड) अनूसूची एक में शामिल वन्य जीव हैं। पवन पारधी एक अंतर्राज्यीय शिकारी हैं। जिसके विरुद्ध वर्ष 1999 से वन्य प्राणी, वर्ष 2000 में गुजरात के सासनगीर में सिंह और वर्ष 2011 में पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार के प्रकरण दर्ज हैं।
पवन पारधी वन्य जीव के अंगो को इलाहबाद लखनऊ दिल्ली और नागपुर के व्यापारियों के माध्यम से विदेशों में सप्लाई करता था। इसकी गिरफ्तारी से वन्य जीव तस्करों के जाल को ध्वस्त करने में आसानी होगी। आरोपी को विशेष न्यायलय सतना में प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
एसटीएफ टीम भोपाल ने क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स सतना के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटनी पन्ना और सतना जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। (खबरनेशन / Khabarnation)