लम्बित पेंशन प्रकरण निराकरण के लिए 2-3 जनवरी को विशेष शिविर
भोपाल। सेवा निवृत्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणों के त्वारित निराकरण के लिए 2 और 3 जनवरी को संभागीय तथा जिला पेंशन कार्यालय द्वितीय तल, सतपुड़ा भवन भोपाल में विशेष शिविर का आयोजन होगा।
संभागीय पेंशन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया हैं कि यह विशेष शिविर भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत जिलों के विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिए आयोजित किया जा रहा हैं। इन जिलों के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर लम्बित पेंशन प्रकरणों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!