ग्राम नुनवाहा में आर.सी.सी. रोड के नाम पर सरपंच और सचिव द्वारा किया जा रहा हैं भारी भ्रष्टाचार

दतिया। ग्राम पंचायत नुनवाहा में पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत डाली जा रही आर.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य में सरपंच एवं सचिव द्वारा भारी स्तर पर मिलावट कर गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा हैं। आर.सी.सी. के निर्माण में सरपंच और सचिव द्वारा बजरी की जगह पर काली मिट्टी और लाल मिट्टी, मोटी गट्टी एवं कम मात्रा में सीमेन्ट का उपयोग किया जा रहा हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। खराब कराये जा रहे निर्माण कार्य की जांच की जाकर सरपंच एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही की जावे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment