पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यविस्तार योजना को लेकर तैयारियों का दौर प्रारंभ

नगर के अपेक्षित प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक 2 फरवरी को होगी
 

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, जगदीश करोतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन कार्यविस्तार योजना के महासपंर्क अभियान का प्रारंभ 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा। कार्ययोजना की सफलता को लेकर नगर के अपेक्षित प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक वृहद बैठक 2 फरवरी को माहेश्वरी धर्मशाला, चिड़ियाघर के सामने छावनी पर प्रातः 9 बजे आयोजित की गई है। 
 

बैठक में सभी अपेक्षित कार्यकर्ता जिसमें विधायकगण, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष/महामंत्री, मंडी अध्यक्ष, महापौर, सभापति, निगम, मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व प्रकल्प के नगर संयोजक, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्णकालीक व्यवस्थापक मंडल प्रभारी सहित जिला योजना समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे।
 

उक्त बैठक के संबंध में भाजपा कार्यालय पर नगर पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की एक संयोजक बैठक संपन्न हुई। 
 

बैठक में आगामी दिनों में मंडल कार्यसमिति की बैठक करने व उक्त बैठक में किये जाने वाले कार्यो की कार्ययोजना तय की जायेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment