निरंतर तरक्की के लिये सकारात्मक सोच जरूरी
भोपाल। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने विद्यार्थियों से कहा है कि जीवन को सार्थक बनाने तथा निरंतर तरक्की के लिये सकारात्मक सोच जरूरी है। कटनी में शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच इन्सान को आगे नहीं बढ़ने देती।
राज्य मंत्री पाठक ने सोशल मीडिया का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि इसके सदुपयोग के लिये भी सकारात्मक सोच जरूरी है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जरिये राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सजग रहना चाहिये।
राज्य मंत्री पाठक ने तिलक कॉलेज के 521 और शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के 715 विद्यार्थियों को स्मार्ट-फोन वितरित किये।पाठक ने कन्या महाविद्यालय में स्टॉफ की कमी और अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!