प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
Khabar Nation
भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने महान संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि उनका अवसान धर्म जगत के लिये बड़ी क्षति है। बाबा विश्वनाथ की सेवा और भक्ति को समर्पित उनका जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!