नरेन्द्र मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था और सामाजिक सरोकार दोनो मोर्चो पर कीर्तिमान गढ़ा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक क्षेत्र में जो नवाचार किया और एक देश एक राष्ट्र के नारे को वास्तविकता में बदला हैं। उससे अप्रत्यक्ष कर के रूप में देश को 60 लाख करोड़ रूपए का लाभ होने का अनुमान हैं। इस राशि से देश में रोजगार सृजन, आधार भूत संरचना का विकास, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। विकास दर में इससे 2 प्रतिशत की वृद्धि में सहायता मिलेगी।

सिंह ने बताया कि ई निविदा, ई खरीद, रिवर्स नीलामी से प्रशासन में पारदर्शिता आई हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों का भारत में भरोसा बढ़ा हैं। विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 2012 में 21.09 के यूएस बिलियन डाॅलर से बढकर वित्त वर्ष 2017 में 35.09 यूएस बिलियन डालर हो चुका था। मुद्रा स्फीति वर्ष 2014 से लगातार नीचे बनी हुई हैं। चालू खाते का घाटा 2 प्रतिशत से कम होने का अनुमान हैं। विदेश मुद्रा भंडार 400 अबर डाॅलर का हो चुका हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019 के बजट में आयुष्मान भारत के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण की विश्व की सबसे बड़ी परियोजना बनाई गयी हैं। योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक गरीबों के परिवार लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,उज्जवला योजना, मनरेगा के तहत रोजगार सृजन के लिए धन का प्रचुर प्रावधान किया गया हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार ने गांव, गरीब,किसान, मजदूर, आवासहीन परिवारों के लिए सामाजिक आर्थिक कवच देकर पार्टी के आर्थिक दर्शन के धरातल पर उतारा हैं। आजादी के बाद पहली बार आवासहीन परिवारों को पक्के मकान 2022 तक देकर अनिकेत परिवारों को अपने मकान, रिहायशी भूखण्ड के स्वामित्व का अवसर सुनिश्चित किया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment