नगर परिषद के सीएमओ और कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री की महत्वाकांछी योजना स्वच्छ मिशन को लगाया जा रहा पलीता
धर्मेन्द्र प्रजापति
शमशाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं परंतु शमशाबाद नगर परिषद अपवाद हैं। जहां इस अभियान की पूरी तरह अनदेखी की जा रही हैं एवं नप सीएमओ और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगर के चारों ओर गंदगी के अमवार नज़र आ रहे हैं। सफाई कार्य केवल कागजों में ही किया जा रहा हैं। गंदगी के कारण रहवासी अत्यंत परेशान हैं। नगर परिषद के पास नगर के बीचों बीच बस स्टैंड के टीन शेट में भी गंदगी का आलम हैं।
नगर परिषद द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर टीन सेट बनबाया गया हैं ताकि बसों का इंतज़ार करने बाले यात्री उसमे गर्मी और बारिश से बचाव कर सके लेकिन इस टीन सेट में सफाई न होने से यात्रियों को बैठने में अत्यंत परेशानी हो रही हैं। परिषद के सफाई कामगार इस सेट की सफाई की चिंता नही करते हैं
तहसील रोड पर उड़ रही हैं धूल
वार्ड क्रमांक 9 तहसील मोहल्ले की की जिनालय की हवेली तोड़ी गई थी। जिसके कारण रोड़ पर काफी धूल एवं मिट्टी हो रही हैं। उड़ने वाली धूल से निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस सामस्या के बारे में कई बार अवगत कराया हैं लेकिन अव तक सामस्या का निवारण नही किया गया।
रहवासी खुद ही कर रहे है सड़क की सफाई
मोहल्ले के कमल दादा को रोड की सफाई करते देखा तो उनसे बात की। उन्होंने बताया कि हम धूल के कारण परेशान हो गये हैं शिकायत के बाद भी पंचायत कुछ नही कर रही हैं इसलिए हम ही रोड की सफाई कर रहे हैं। आनंद जैन, वहीद खान, निर्भय सिंह यादव, दिनेश जोशी ने बताया कि परिषद में कई बार शिकायत कर चुके हैं। हर बार सफाई का आश्वाशन दिया जाता हैं लेकिन किया कुछ नही जाता हैं।
नगर परिषद के सीएमओ ने बताया कि वह अभी बाहर हैं। सफाई व्यवस्था को आकर चेक करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)