मोदी का काम ही मोदी की गारंटी है

लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने बैरसिया के मंडलों की संयुक्त बैठकों को संबोधित किया
बैरसिया की धरा पर विकास का कमल खिलाऊंगा आलोक शर्मा

KHABAR NATION
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने मंगलवार को बैरसिया विधानसभा अंतर्गत अलग अलग मंडलों की बैठकों को संबोधित किया। पहली बैठक में परवलिया और हर्राखेड़ा मंडलों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते श्री शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव गति पकड़ चुका है। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को लोकसभा का टिकट देकर गली-मोहल्ले में चुनाव की पर्ची बांटने, ठेले में बैठकर अनाउंसमेंट करने और दरी बिछाने वाले साधारण से कार्यकर्ता का सम्मान किया है। मैं बैरसिया की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यहां की धरा पर चहुंमुखी विकास करके यहां विकास का कमल दिखाऊंगा। मैं, बैरसिया के विकास का रोडमैप तैयार कराकर रोड कनेक्टिविटी, उद्योग, पर्यटन और कृषि विस्तार के क्षेत्र में, विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनाऊंगा। बैरसिया के बच्चों को रोजगार के अवसर यहीं लोकल स्तर पर मिलें इसके बेहतर प्रयास करूंगा। आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता है, संगठन की सेना हैं। संगठन में सबसे बड़ा फेस मंडल अध्यक्ष का होता है। अब सभी कार्यकर्ता घर से निकलें, सभी संकल्प लें और मोदीजी की गारंटी को लेकर हर घर, गली मोहल्ले में चर्चा कीजिए। जनता को बताइए कि भाजपा को वोट क्यों दें? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याण और विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन चुका है। रामलला अपने भव्य और दिव्य मन्दिर में विराजमान हो चुके हैं। पूरा देश राममय है। कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। तीन तलाक का कानून बन जाने से महिलाओं की स्थिति बदल गई है। यही तो मोदी की गारंटी है। देश का बोहरा समाज आज मोदीजी की लोकप्रियता से कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने तैयार है। भाजपा राष्ट्र भक्तों की पार्टी है। राष्ट्र की विचारधारा पर काम करती है। इसलिए इस बार भाजपा की जीत ऐतिहासिक हो और मोदी जी को फिर तीसरी बार इस देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्राण-प्रण से जुट जाएं। विधायक विष्णु खत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि कांग्रेस का मनोबल इस समय टूटा हुआ है। कांग्रेस चुनाव की चुनौती का सामना करने में असमर्थ है। हमें पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगना होगा। प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को लेकर जाना होगा और भाजपा के पक्ष में माहौल और बढाना होगा। भाजपा कैडर वेस पार्टी है। कार्यकर्ता हमारी जान है। शक्ति केंद्र की हमारी संरचना है। सभी कार्यकर्ताओं को इसमें जुटना है। शक्ति केंद्रों पर पथ सभाएं 20 से 22 तारीख तक पार्टी ने पथ सभाओं के लिए लिये समय नियत किया है। इस दौरान लांबाखेड़ा, जगदीशपुर और परवलिया में अच्छी सभाएं हो सकती हैं। बैठक में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, भोपाल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री केदार सिंह मंडलोई सहित बैरसिया नगर व ग्रामीण के पदाधिकारीगण, सभी मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, पार्षद गण, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा आज लोकसभा चुनाव कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने लोकसभा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा के चुनाव नामांकन भरने की तैयारी को लेकर बैठक को संबोधित किया व  चुनावी रणनीति को लेकर बैठक में चर्चा की। लोकसभा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर उपस्थित थे प्रदेश का समिति सदस्य चुनाव संचालक श्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, जिला महामंत्री नगर निगम अध्यक्ष श्री कृष्णा किशन सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष श्री राम बंसल,।बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, एमआईसी सदस्य, पार्षद गण व विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment