राज्य मंत्री सारंग ने किया श्रमिक पंजीयन शिविरों का शुभारंभ
भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने वार्ड 38 एकतापुरी, वार्ड 39 चाणक्यपुरी, वार्ड 70 अर्जुन नगर, वार्ड 76 छोला दशहरा मैदान, वार्ड 79 सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल प्रांगण, करोंद और वार्ड 44 आचार्य नरेन्द्रदेव नगर में असंगठित श्रमिक पंजीयन शिविरों का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में प्रभारियों को पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि शिविर में पंजीयन के लिए आने वाले श्रमिकों को असुविधा नहीं होने चाहिए। कोई भी श्रमिक पंजीयन की सुविधा से नहीं छूटना चाहिए। राज्य मंत्री सारंग ने असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को बताया कि पंजीयन के बाद पात्रता रखने वाले सभी श्रमिकों को कार्ड दिए जायेंगे। इस कार्ड के आधार पर ही श्रमिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!