राज्य मंत्री ललिता यादव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

भोपाल। मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ललिता यादव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। यादव ने गडकरी से आग्रह किया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर बाईपास मार्ग को वर्ष 2017-18 की वार्षिक कार्य-योजना के द्वितीय चरण में शामिल किया जाए।

ज्ञातव्य है कि छतरपुर के स्थानीय नागरिकों द्वारा छतरपुर बाईपास मार्ग की मांग का प्रकरण मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा जा चुका है।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment