राष्ट्रीय बालिका दिवस पर थानों में आरंभ हुआ "सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा अभियान

महिलाओं और बालिकाओं को थाना परिसर में मिली अधिकारों और कानूनों पर जानकारी 
 

मंत्री चिटनिस बुरहानपुर कोतवाली के जनसंवाद में शामिल 
 

भोपाल। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को प्रदेश के थानों में सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा अभियान के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये।महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सामाजिक चेतना और जागरूकता के लिए आरंभ किये गये इस अभियान में महिला सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं तथा बालकों से संबंधित कानूनों और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई। थाना परिसरों में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं की उपस्थिति ने अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी के प्रति उनकी उत्सुकता स्पष्ट अभिव्यक्त हो रही थी। महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होनें महिलाओं के बीच बैठकर अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर फिल्म 'कोमल' का प्रदर्शन भी किया गया।

चिटनिस ने कहा कि महिलायें सहनशील होने के साथ-साथ अत्यधिक सशक्त भी होती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार कृत-संकलपित हैं। सरकार के प्रयासों के साथ-साथ यह भी जरूरी हैं कि महिलाऐं स्वयं अपने मनोबल को उँचा रखें तथा पूरे आत्म-विश्वास के साथ अन्याय के विरूद्ध लड़ें। उन्होंने के कहा कि पुलिस के साथ हम सभी का कर्तवय हैं कि अपने आसपास रहने वाली महिलाओं को पूरे सम्मान और सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध करायें।

कार्यक्रम में अरूणा मोहन राव ने कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए परिवार-पड़ोस तथा समुदाय में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कानूनी प्रावधानों और अधिकारों की जानकारी महिलाओं को उपलब्ध कराना आवश्यक हैं। उन्होंने शौर्या दलों का थानों से सामाजंस्य बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई। आईजी भोपाल जोन जयदीप प्रसाद ने कहा कि महिला का सम्मान समाज के ताने-बाने में निहित हैं। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूक होना होगा। उन्होनें डायल 100, वी केयर फॉर यू, चाईल्ड लाईन, मैत्री एप्प आदि पर चर्चा भी की। महिला सशक्तिकरण आयुक्त कियावत ने महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

प्रदेश के सभी थानों में आयोजित इस कार्यक्रम में पोक्सो अधिनियम 2012 किशोर न्याय अधिनियम 2015 घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पीड़ित प्रतिकर योजना, साईबर सुरक्षा के संबंध में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment