राज्य मंत्री सारंग से मिले कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव

चांदबड़ स्थित कपड़ा मिल अग्निकांड के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हुई थी चर्चा 
 

भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग से कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव मधु कुमार रेड्डी उनके निवास मिलने पहुँचे। राज्य मंत्री सारंग ने भोपाल के चांदबड़ स्थित कपड़ा मिल अग्निकांड के बाद केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से दूरभाष पर चर्चा की थी। सारंग ने मिल को जल्द से जल्द दोबारा चालू करने, आग के कारणों की जाँच करवाने तथा कपड़ा मिल में काम करने वालों को रोजगार सुनिश्चित करने सहित अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment