इंदौर जिले में दो चरणों में होगी एकात्म यात्रा

भोपाल। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिये धातु संग्रहण एवं जन-जागरण अभियान के उद्देश्य से आयोजित की जा रही एकात्म यात्रा इंदौर जिले में दो चरणों में आयोजित होगी। इस दौरान जिले में कुल 8 जन-संवाद कार्यक्रम होंगे। प्रथम चरण में एकात्म यात्रा 21 दिसम्बर को उज्जैन के बड़नगर से इंदौर जिले के देपालपुर विकासखण्ड में प्रवेश करेगी। यात्रा 24 दिसम्बर तक इंदौर जिले में रहेगी। इस दौरान देपालपुर, बेटमा, जानापावकुटी, महू, राउ, सांवेर तथा क्षिप्रा में जन-संवाद कार्यक्रम रखे गये हैं। क्षिप्रा से 24 दिसम्बर को एकात्म यात्रा देवास जिले के लिये प्रस्थान करेगी।

द्वितीय चरण में वापसी में यह यात्रा 19 जनवरी को गुना से होते हुए इंदौर जिले में आयेगी तथा रात्रि विश्राम इंदौर में होगा। इंदौर शहर में 20 जनवरी को जन-संवाद का कार्यक्रम रखा गया हैं। यात्रा 21 जनवरी को दोपहर बाद ओंकारेश्वर के लिये प्रस्थान करेगी। जन-संवाद कार्यक्रमों के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के लिये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 10 हजार, 5 हजार तथा 3 हजार रुपये के पुरस्कार दिये जायेंगे। यात्रा के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर से धातु पात्र में मिट्टी लायी जायेगी तथा उसे जन-संवाद स्थल पर रखा जायेगा। यह धातु पात्र बाद में खण्डवा जिले को सुपुर्द किये जायेंगे।

 (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment