भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सासंद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं
Khabar Nation
भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों के विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि हमारी संस्कृति में सभी त्योहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है। श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!