भाजपा पर जनता के विश्वास को प्रचण्ड मतों में परिवर्तित करवाना ही कार्यकर्ताओं का दायित्व- डॉ. महेन्द्र सिंह

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मंदसौर व नीमच जिले में जनप्रतिनिधियों की बैठक को किया संबोधित
KHABAR NATION 
मंदसौर/नीमच

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बुधवार को मंदसौर व नीमच जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षा में जन हितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है और सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण बना है। जनता के इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करवाना ही हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की राम-राम’ पहुंचानी है और प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं व विकास कर्यां से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।  
देवतुल्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जिस गति से देश का चहुंमुंखी विकास कर रहे हैं, उसी रफ्तार से देश का विकास होता रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनें। भारतीय जनता पार्टी ने आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव हासिल किया है तो वह आप सभी देवतुल्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही संभव हुआ है।
कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रताओं को बूथ विजय का मंत्र देते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह लोकसभा चुनाव भारत को भव्य बनाने और परम वैभव पर ले जाने के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का जो मंत्र दिया गया है, उसे प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं। 22 जनवरी को भगवान श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन देश के हर एक गांव में भगवा झंडा लहराया, यह सनातन की शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोकतंत्र को गौरवान्वित किया है। आज भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग का समग्र विकास हो रहा है। भाजपा जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ी, वह सभी काम भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में पूरे किए हैं। इस समय पूरा देश मोदीमय हो चुका है। आज कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह तय हो चुका है कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।
मंदसौर में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व उज्जैन संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, लोकसभा प्रभारी श्री बजरंग पुरोहित, संयोजक श्री देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया एवं विधायक श्री चंद्रर सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment