मुख्यमंत्री निवास में मना क्रिसमस पर्व, यीशु की स्तुति में गूंजे तराने

प्रभु यीशु की शिक्षाओं से होगी शांति की स्थापना : मुख्यमंत्री श्री चौहान 
 

भोपाल। सर्वधर्म समभाव की परंपरा को समृद्ध बनाते हुए मुख्यमंत्री निवास पर क्रिसमस का त्यौहार पारंपरिक उल्लास और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों के धर्मगुरु उपस्थित थे। आर्च बिशप लियो कार्नेलिओ, विभिन्न चर्चों से आये फादर, पास्कल, सिस्टर्स और बड़ी संख्या में उपस्थित मसीह समुदाय  के श्रद्धालुओं ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का अभिनंदन किया।
 

  चौहान ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता की सेवा का संदेश दिया। सेवा, दया और करूणा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं से ही शान्ति स्थापित की जा सकती हैं। उन्होने कहा कि आज प्रभु यीशु की शिक्षाओं से प्रेरित होकर पीड़ित मानवता के लिये काम करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने केक काटकर यीशु का जन्मोत्सव मनाया। चौहान ने एकात्म यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य ने कहा था कि सब जीवों में एक ही चेतना हैं।
 

इस अवसर पर बेटियों की गरिमा और प्रतिभा की रेखांकित  करने वाली नाटिका और प्रभु यीशु के जन्म की कहानियों पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment