मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना

पुत्र धर्म का पालन कर रही शिवराज सरकार
 

रामेश्वरम् जाने वाले तीर्थ यात्रियों के जत्थे का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
 

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार एक पुत्र की भांति बुजुर्गो को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के जरिए धार्मिक यात्रा करवाकर रही है। शायद ही ऐसी कोई सरकार होगी जो पुत्र धर्म का पालन कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जा रहे दीवानगंज शहपुरा गांव के सबसे बुजुर्ग भंवरलाल लोधी ने कही। भंवरलाल मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ द्वारा हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित तीर्थयात्री अभिनंदन कार्यक्रम में अपने विचार सांझा कर रहे थे। रायसेन जिले के 70वर्षीय सुरेश नारायण शर्मा ने कहा कि परिवार भाव से आप लोगों ने स्वागत सत्कार और फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया है। यह कार्य परिवार का सदस्य ही कर सकता है।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आज भोपाल एवं रायसेन जिले से 573 तीर्थयात्रियों के जत्थे को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विकास जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिलक और पुष्पमाला पहनाकर रामेश्वरम के लिए रवाना किया। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने तीर्थयात्रियों को कंबल वितरित किए। बेगमगंज जिला रायसेन के मजदूरी करने वाले सोमत सिंह, 80 वर्षीय मुल्लो बाई ने बताया कि यह उनके जीवन की पहली धार्मिक यात्रा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी तारीफ की।

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेश परमार, पवन दुबे, बृजेश मिश्रा, निखिल शर्मा, विनोद पलैया, शंशाक वर्मा, प्रेम शर्मा, संतोष सोलंकी सहित बडी संख्या में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment