मुख्य सचिव की परख वीडियो कान्फ्रेंस 21 दिसंबर को

भोपाल। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह 21 दिसंबर को परख वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों और संभागायुक्तों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
 

परख वीडियो कान्फ्रेंस में आगामी 14 से 28 जनवरी 2018 तक होने वाले आनंद उत्सव कार्यक्रम, नल जल योजनाओं के संधारण, 20 लाख रुपये तक की सुधार लागत वाली बंद ग्रामीण नल-जल योजनाओं को पुन: सुधार कर चालू कराये जाने, नगरीय क्षेत्र में भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदाय करने, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2018, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्या्ण योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के साथ ही भावांतर भुगतान योजना की भुगतान प्रक्रिया, 2017-19 के स्वाईल हेल्थ कार्ड को तैयार करना तथा किसानों को नि:शुल्क वितरण विषय पर चर्चा की जायेगी।
 

जिला खनिज प्रतिष्ठान के लिए जारी परिपत्र, जिला खनिज प्रतिष्ठान के तहत किये जाने वाले कार्यो की पांच वर्षीय योजना एवं वार्षिक प्रतिवेदन, रेत नीति 2017, रेत खदानों का चिन्हांकन, रेत खदानों में रेत की मात्रा का आंकलन, रेत की खदानों में खनन योजना/पर्यावरण अनुमति एवं प्रदूषण संबंधी विषय पर भी चर्चा की जायेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment