मुख्यमंत्री चौहान द्वारा शासकीय कैलेण्डर एवं डायरी का विमोचन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2018 के कैलेण्डर एवं डायरी का आज मंत्रालय में विमोचन किया। कैलेण्डर में राज्य शासन के ऐसे 12 लोक कल्याणकारी फैसलों से संबंधित चित्र दर्शाये गये हैं, जिनसे जन-जीवन की दिशा और दशा बदली हैं।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने इस आकर्षक कैलेण्डर की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले वर्ष ऐसे कार्य किये गये हैं जिनसे प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली आयी हैं।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, नगरीय विकास मंत्री माया सिंह, उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी, संस्कृति राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा एवं मुख्य सचिव बी.पी.सिंह, प्रमुख सचिव राजस्व अरूण पांडे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment