प्रदेश का चहुँमुखी विकास सुनिश्चित करेगा बजट
भोपाल । गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश का बजट प्रदेश के चहुँमुखी विकास और सभी वर्गों के हित में बनाया गया बजट है। यह बजट प्रदेश का चहुँमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
सिंह ने कहा कि बजट में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है। वित्त मंत्री ने बजट में ऊर्जा और उद्योग सहित लोक परिवहन, स्मार्ट सिटी के लिये भी पर्याप्त प्रावधान किया है।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिये बजट में 6897 करोड़ का प्रावधान नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!