स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायें: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ

Khabar Nation

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से प्रेरित होकर हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट हों और राष्ट्र को शक्तिशाली एवं समृद्ध बनाने में योगदान दें।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत@2047 तक विश्वगुरु बनेगा। इसमें युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी क्षमताओं और ऊर्जा का उपयोग केवल व्यक्तिगत प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के कल्याण के लिए करें। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश और देश के युवाओं को शुभकामनाएं दी है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि वर्तमान समय युवाओं का ही है। हमारे युवा नवाचार करते हुए भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग ही भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाएगा। श्री देवड़ा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार न केवल युवाओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि हमें समाज और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी अनुभूति कराते हैं।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment