पूर्व मुख्यमंत्री ने सीहोर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

आलोक शर्मा के नेतृत्व में भोपाल का चहुंमुखी विकास होगा - शिवराजसिंह चौहान
सीहोर-भोपाल के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा- आलोक शर्मा

Khabar Nation
भोपाल

कांग्रेस की मति मारी गई है, अब प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई है। कांग्रेस नेता अब कांग्रेस छोड़ों यात्रा में लगे हुए है। एक दर्जन से अधिक पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।
श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आलोक शर्मा विकास का प्रकाश लेकर आयेंगे। भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा को क्षेत्रवासियों की हर बात की चिंता है और आगामी दिनों में उनके नेतृत्व में भोपाल और सीहोर का चहुंमुखी विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक श्री सुदेश राय के क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा था, तब कांग्रेस को निमंत्रण मिला परंतु ठुकरा दिया। कांग्रेस की विनाश काले विपरित बुद्धि हो गयी है। देश से अब कांग्रेस अब खत्म हो रही है। कांग्रेस के अच्छे और विचारवान नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी बनाकर आमजन की सेवा मौका दिया है। सीहोर में शुगर मिल की जमीन को जनकल्याण और विकास के काम में उपयोग में लाने का प्रयास करेंगे। सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के स्टापेज, भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर का जीर्णोंद्धार, आवासीय खेलकूद विद्यालय सहित अन्य का विकास करना मेरी प्रथामिकता होगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए चुनाव में जुट जाए।
इस दौरान पूर्व सासंद आलोक संजर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव ने किया। इस दौरान भाजपा नेता सन्नी महाजन, सुरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा और भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment