अमर सिंह ने सब्जी उत्पादन अमर सिंह ने सब्जी उत्पादन को बनाया लाभ का व्यवसायको बनाया लाभ का व्यवसाय

भोपाल। अशोक नगर जिले के ग्राम चिरोला के किसान अमर सिंह कुशवाह ने परम्परागत खेती के साथ सब्जी उत्पादन भी शुरू किया। ढाई बीघा जमीन पर टमाटर और अन्य सब्जियाँ लगाई। यह प्रयोग सफल हुआ। अब अमर सिंह की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है। 

 

 

अमर सिंह ने इस वर्ष टमाटर को ट्रिंच पद्धति से लगाकर अच्छा उत्पादन प्राप्त किया। यह संभव हुआ उद्यानिकी विभाग की मदद और सलाह से। टमाटर के साथ-साथ बैगन, मटर और गोभी की सब्जी भी लगाई। सब्जी के उत्पादन से इन्हें रोजाना 5-6 हजार रूपये का मुनाफा हो रहा है।

अब किसान अमर सिंह ने खेती के साथ सब्जी उत्पादन को पूरी तरह अपना लिया है। सब्जी उत्पादन से उनके परिवार की आर्थिक दशा बदल गई है। (खबरनेशन / Khabarnation)


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment