प्रावधिक रूप से 233 शासकीय आवास आवंटित

भोपाल। सम्पदा संचालनालय द्वारा आवास आवंटन समिति की हुई बैठक में एफ श्रेणी में 102 एवं आई श्रेणी में 131 आवास प्रावधिक रूप से आवंटित किये गए हैं।
प्रावधिक आवास आवंटन की सूचना संबंधित आवंटिती के मोबाइल पर एवं कार्यालय के सूचना पटल पर दे दी गई हैं। आवास आवंटन सूची कार्यालय की वेबसाइट www.mpsampada.in पर भी उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय हैं कि विभागो के आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र सत्यापित किये गए थे उन पर विचार कर आवास आवंटित हुए हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment