अजय गुप्ता 26 जनवरी को पदभार संभालेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के नव नियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक अजय गुप्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। 
 

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी, मख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, प्रवक्ता रवि सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। गुप्ता 26 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment