खजराना में 200 साल पुरानी बावड़ी की सफाई में जनप्रतिनिधि ने दिया श्रमदान
इंदौर। गर्मी शुरू नहीं हुई है, लेकिन उसकी आहट महसूस करते हुए इससे निपटने के लिए जागरूकता बढ़ी है। खजराना वार्ड 38 के जनप्रतिनिधि हाजी उस्मान पटेल की पहल पर खजराना में जलसंरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए वर्षों से बन्द पड़ी 200 साल पुरानी बावड़ी की सफाई की। बताते हैं ये बावड़ी खजराना गांव की प्यास बुझाने में मददगार रहती थी।यहां से पाटीदार समाज हो या नायता पटेल समाज सभी रहवासी
इसका पानी इस्तेमाल करते थे।ये बावड़ी घासफूस और कीचड़ से भरी पड़ी थी। जिसको श्रमदान द्वारा सफाई से पुनर्जीवित कर उसको आम जन के लिए उपयोगी बनाने हेतु पहल की गई।
इस अवसर पर खजराना के जनप्रतिनिधि पार्षद हाजी उस्मान पटेल ने वार्ड 38 की जल्ला कालोनी में बावड़ी की सफ़ाई में पार्षद उस्मान पटेल ने ख़ुद श्रमदान करते हुए बावड़ी में जमा कीचड़, गाद निकालकर सफाई की। ताकि गर्मी शुरू होने से पहले ही रहवासियों को पानी इस्तेमाल करने लायक और साफ़ हो जाए। सालों से जमी हुई गाद की सफ़ाई हो जाने से बंद हो चुकी आव भी खुल गयी। जिससे अब बावड़ी कभी सूखेगी नहीं। साथ ही कॉलोनी में बन रहे रोड का निरीक्षण करते हुए विकास पुरुष पार्षद हाजी उस्मान पटेल ने कहा खजराना की गली-गली चमन होगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड 38 में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं जिसमे महापौर मालिनी गौड़ और विधायक महेंद्र हार्डिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पार्षद उस्मान पटेल के साथ जल्ला कालोनी के जुझारु बल्लू नेता,पार्षद प्रतिनिधि नासिर ख़ान सहित बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे।
(खबरनेशन / Khabrnation)