एक आपातकाल देश में 1975 में लगा था, अब उनके दत्तक पुत्र ने मध्यप्रदेश में लगा दिया : गोपाल भार्गव

राजनीति Mar 09, 2020

- नेता प्रतिपक्ष ने कहा बदले की भावना से काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार
भोपाल। देश में जब 25 जून 1975 को आपातकाल लगा था उस समय स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का शासनकाल था और अब मध्यप्रदेश में आपातकाल लग गया है। इस समय उनके दत्तक पुत्र कहलाने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार है। प्रदेश में लोकतांत्रिक मयार्दाओं को तार तार किया जा रहा। जिससे अब मध्यप्रदेश में फिर से इंदिरा युग की वापसी हो गई है। ये बातें नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कही।
उन्होंने कहा कि जब देश में आपातकाल लगा था उस समय जनसंघ और सरकार को बेनकाब करने वाले कई नेताओं को जबरन जेलों में डाला गया। नेताओ को बंदी बनाकर रखा गया। मध्यप्रदेश में भी कई नेताओं को जेल भेजा गया। ऐसे मीसाबंदियों के लिए जब भाजपा सरकार ने पेंशन शुरू की तो अब उनकी ये पेंशन भी कमलनाथ सरकार द्वारा बंद कार्रवाई जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने भाजपा से जुड़े हुए लोगों की पैतृक संपत्ति को अवैध बताकर उन्हें नष्ट किया। इस तरह की कार्रवाई संपूर्ण मध्यप्रदेश में की गई। फिर विधायकों की सुरक्षा हटाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और उनकी हत्या करवाने के प्रयास भी किए गए। अब सरकार बचाने के लिए भाजपा विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है, इनके ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार बदले की भावना से काम कर रहे हैं। ये स्वस्थ राजनीतिक परम्परा नहीं है।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment