जालपा माता मंदिर परिसर में 4 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि-पूजन
भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, जनसम्पर्क एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्री दिग्विजय सिंह ने जालपा माता मंदिर परिसर में करीब चार करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का भूमि-पूजन किया। अतिथियों ने माँ जालपा मंदिर में दर्शन किये। इस मौके पर जालपा माता पहाड़ी पर धर्मस्व विभाग से प्राप्त 4 करोड़ 16 लाख के पहुँच मार्ग तथा राज्यसभा सांसद निधि से 30 लाख के सामुदायिक भवन का विधिवत भूमि-पूजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक श्री बापू सिंह तंवर, विधायक श्री गौवर्धन सिंह दांगी, सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!