भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त

राजनीति Jul 29, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से संगठन ने सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु इंदौर नगर प्रभारी कल्याण देवांग एवं सह प्रभारी निरं.जनसिंह चौहान को नियुक्त किया है।

आपने बताया कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान आगामी दिनों में प्रारंभ होगा। उक्त अभियान के पूर्व साधारण सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। 

कल्याण देवांग व निरंजनसिंह चौहान को सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त होने पर पार्टी पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment