वार्ड क्रं 85 की पार्षद ज्योति तोमर ने अपने वार्ड से 5104 नये भाजपा सदस्य बनाकर पार्टी कार्यालय पर पंजीयन फार्म सौंपे

राजनीति Jul 29, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल बाघेला, सह प्रभारी नानूराम कुमावत ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 हेमू कालानी मंडल के वार्ड 85 की पार्षद ज्योति तोमर, मंडल अध्यक्ष महेश कुकरेजा, वार्ड संयोजक शक्ति यादव, वार्ड प्रभारी राजेशसिंह तोमर ने अपने वार्ड से 5104 भाजपा के नये सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी से जोड़ा एवं पंजीयन फार्म पार्टी कार्यालय पर जमा करायें।

आपने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती 6 जुलाई से पूरे देश में एक साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नये सदस्य बनाने का कार्य निरंतर चलाया जा रहा है। यह क्रम 11 अगस्त तक चलता रहेगा। भाजपा विस्तारकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथों पर प्रवास कर नये सदस्य बनाने का सिलसिला जारी है। सभी कार्यकर्ता अपनी क्षमता से ज्यादा कार्य करते हुए यह सदस्यता अभियान चला रहे है। नगर भाजपा के द्वारा तय किया गया लक्ष्य समय के पूर्व पूरा करने का कार्य किया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment