सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर बैठक 1 अगस्त को

राजनीति Jul 26, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ के संबंध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में 01 अगस्त को रखी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के काम में तेजी लाने व सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ को लेकर प्रदेश कार्यालय में 01 अगस्त, गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक सुबह 11.00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों, विभागों तथा प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक, सभी संभागीय संगठन मंत्री एवं पार्टी के सभी विधायक भाग लेंगे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment