कर्नाटक को स्थिरता और विकास देगी येदियुरप्पा की सरकार: राकेश सिंह

राजनीति Jul 26, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। कर्नाटक में चल रहा राजनीतिक अस्थिरता का दौर अब खत्म हो गया है। बी.एस.येदियुरप्पा के नेतृत्व में बनी नई सरकार प्रदेश को स्थिरता प्रदान करेगी और विकास के रास्ते पर ले जाएगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कर्नाटक में वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार अपने अस्तित्व को बचाए रखने, रूठे नेताओं को मनाने और दलीय संतुलन बनाने में ही इतनी व्यस्त रही कि उसे जनआकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समय ही नहीं मिला। उन्होंने येदियुरप्पा के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बन रही भाजपा की सरकार स्थिर होगी और समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए कर्नाटक राज्य को विकास के नए आयाम प्रदान करेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment