प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दी सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी

राजनीति Jul 25, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी प्रदेश कार्यालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराजसिंह चौहान को दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अरविंदसिंह भदौरिया, सह प्रभारी पंकज जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर एवं आईटी विभाग के संयोजक शिवराज सिंह डाबी भी उपस्थित थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान निर्धारित गति से चल रहा है। सभी नगर एवं ग्राम केंद्रों पर विस्तारकों के माध्यम से सदस्यता का काम 21 जुलाई से शुरू कर दिया गया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के काम की तीन स्तरीय मॉनीटरिंग की जा रही है। सिंह ने बताया कि 31 जुलाई के बाद पार्टी के सभी मोर्चे सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक जिले में स्थित कॉल सेंटर एवं कंट्रोल रूम सक्रियता से काम कर रहे हैं। चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य निर्धारित अवधि में प्राप्त कर लिया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment