भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान प्रभारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

राजनीति Jul 25, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल बाघेला, सहप्रभारी नानूराम कुमावत ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए दो बैठकें संपन्न हुई। 

आपने बताया कि पहली बैठक युवा मोर्चा पदाधिकारियों की हुई जिसमें सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे। युवा मोर्चा ने भाजपा के सदस्य बनाने के लिये जो लक्ष्य लिया है। वर्तमान में उसकी स्थिति क्या है इसकी समीक्षा करते हुए नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने आग्रह किया कि आप सभी अपने लक्ष्य को समय के पूर्व प्राप्त कर सदस्यता के इस महाअभियान में अपनी सक्रियता रखे। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी, सहप्रभारी की समीक्षा बैठक भी संपन्न हुई।

समीक्षा बैठक में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने सभी से क्रमशः अपने-अपने मंडलों के सदस्यता अभियान की विस्तृत ली और सभी से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व में आपकी जो जवाबदारी तय की गई है और जो लक्ष्य आप सभी ने लिया है इस लक्ष्य को समय के पूर्व प्राप्त करना है। 11 अगस्त तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में जो हमारे कार्यकर्ता और समर्थक नहीं जुड़े है उन्हें भी हम साथ लेकर इस अभियान का सहभागी बनाये।

समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से गोपीकृष्ण नेमा, मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, नानूराम कुमावत, जयंत भीसे, जयदीप जैन, संदीप दुबे, सतीश कौशल, कमल वर्मा, मुकेश मंगल, जवाहर मंगवानी, प्रकाश राठौर, मनस्वी पाटीदार, घनश्याम काकाणी, नितीन शर्मा, सुनील वर्मा, प्रीतमसिंह लूथरा, राजेश उदावत, रमाकांत गुप्ता, अवधेश शुक्ला, रोहित चौधरी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment