भाजपा वरिष्ठ नेता, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी शनिवार व रविवार को बूथों पर चलायेंगे विशेष सदस्यता अभियान

राजनीति Jul 25, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल वाघेला, सह प्रभारी नानूराम कुमावत ने बताया कि शनिवार और रविवार के दिन भाजपा द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। 

आपने बताया कि पूरे देश में एक साथ भाजपा सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान में नये सदस्यों को भाजपा से जोड़ा जा रहा है। इंदौर नगर ने भी नये सदस्य बनाने के लिये अपना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में संगठन ने तय किया है कि शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जायेगा। 

इस अभियान में भाजपा के सभी वरिष्ठजन, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, एल्डरमेन सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों के वार्डो में बूथों पर पहुंचकर घर-घर जाकर नये सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी से आमजन को जोडेंगे।

‘‘संगठन पर्व’’ के अंतर्गत सदस्यता अभियान के इस विशेष अभियान में क्रमशः सुभाष मंडल में अंजू माखीजा, लक्ष्मीबाई मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, सम्राट अशोक मंडल में पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अम्बेडकर मंडल में विधायक रमेश मेंदोला, रामायण मंडल में संतोष मेहता, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सांसद शंकर लालवानी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर, देवी अहिल्या मंडल में विधायक आकाश विजयवर्गीय, महाराणा प्रताप मंडल वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, हेमू कालानी मंडल में महापौर व विधायक मालिनी गौड़, शिवाजी मंडल में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, तिलक मंडल में विधायक महेन्द्र हार्डिया, छत्रसाल मंडल में वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, निर्भयसिंह पटेल मंडल में विधायक प्रत्याशी मधु वर्मा, कैलाश पाटीदार मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सरदार पटेल मंडल में अमरदीप मौर्य और निपानिया मंडल में प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के लिये नये सदस्य जोड़ने का कार्य करेंगे। यह अभियान दोनो दिन सतत् चलाया जायेगा। 

साथ ही विस्तारकों व अन्य कार्यकर्ताओ के द्वारा सदस्य बनाने का कार्य निरंतर 11 अगस्त तक चलाया जाएगा। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment