भाजपा विस्तारक व कार्यकर्ताओं ने बूथ पर सदस्य बनाने के साथ पंचवटी (पांच वृक्ष) भी लगाये

राजनीति Jul 22, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल बाघेला, सहप्रभारी नानूराम कुमावत एवं नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई से पूरे देश में एक साथ भारतीय जनता पार्टी का महासदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इंदौर में भी सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। भाजपा संगठन व प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितजी शाह की मंशा अनुसार बूथों पर पहुंचकर सदस्य बनाने वाले  विस्तारको व कार्यकर्ताओं को बूथों पर पंचवटी, पांच वृक्ष भी लगाना है, ताकि पर्यावरण  की शुद्धता  बनी रहे  और  हम आने वाली पीढ़ी  को कुछ दे सकें।  इसी कड़ी में आज तिलक मंडल के बूथों पर पौधे रोपे गए।

संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान में पांच पौधे लगाकर पंचवटी बनाकर विस्तारको ने आज अभियान प्रारंभ किया जिसमें मुख्य रुप से नगर महामंत्री मुकेश राजावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण देवांग, रमेश भारद्वाज, पप्पी शर्मा, अजीत रघुवंशी, वार्ड क्रमांक 47 की पार्षद कविता खोवाल, रघु यादव, आनंद पोरवाल, अमित शुक्ला सहित कई विस्तारक उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment