भाजयुमो ने 18 मंडल में 57 स्थानों पर आज दिनभर सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा सदस्य बनाये
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले ने बताया कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज संगठन पर्व, महासदस्यता अभियान चलाया।
श्री पाटीदार ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती 6 जुलाई से पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर भाजपा के नये सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी से जोड़ रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज अरविन्दो मेडिकल कॉलेज के छात्रों और डॉक्टरों को भाजपा का सदस्य बनाकर इस महाअभियान की शुरूआत करते हुए नगर के सभी 18 मंडलों के विभिन्न 57 स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा के नये सदस्य बनाये। आज के अभियान का समापन सराफा चौपाटी पर किया गया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कालेजों, स्कूलों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में आज सदस्यता अभियान चलाकर सभी को पार्टी से जोड़ने का काम किया। सदस्य बनाने का यह क्रम सुबह से लेकर शाम तक निरंतर चलाया गया।
इस अभियान का शुभारंभ सदस्यता अभियान नगर प्रभारी कमल वाघेला, नानूराम कुमावत, भाजयुमो प्रभारी पंकज जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया। तत्पश्चात सभी 18 मंडलों में मनस्वी पाटीदार, रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले, विनोद खण्डेलवाल, धीरज ठाकुर, सन्नी टूटेजा, पंकज फतेहचंदानी, राहुल राणे, राज दीक्षित, निक्की करोसिया, गौरव परिहार, ऋषिसिंह खनूजा, महेश बसवाल, अंकित परमार, सौगात मिश्रा, विवेक शर्मा, जय राजदेव, विजय मूलचंदानी, राहुल वाधवानी, दिपेश पंचोरी, दिपांश खंडेलवाल सहित सभी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नये सदस्य बनाये।