भाजयुमो ने बजट को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

राजनीति Jul 12, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर. भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी एवं मयुरेश पिंगले ने बताया कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें युवाओं की अनदेखी करते हुए युवा वर्ग के लिये कोई प्रावधान नहीं किया। आज राजबाड़ा चौक पर बजट को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को कोसा। 

आपने बताया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है आम जनता की तकलीफे लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के युवाओं को भरोसा था कि जिस तरह इन्होंने सरकार बनाने के पूर्व बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रूपये मासिक भत्ता देने का वचन पत्र में कहा था। 

प्रदेश के युवा सरकार बनने के साथ ही अभी तक भत्ता मिलने का इंतेजार कर रहे है। युवाओं को लग रहा था कि बजट में इसका प्रावधान किया जायेगा। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस बजट में भी युवाओं के लिये किसी तरह का केई प्रावधान नहीं किया। युवाओं ने विरोध जताते हुए आज राजबाड़ा पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी देकर कहा कि यदि शीघ्र ही प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओ के लिये कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश के युवा सड़कों पर उतरकर इस सरकार का बलपूर्वक कड़ा विरोध करेंगे। 

आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनस्वी पाटीदार, विनोद खण्डेलवाल, रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले, महेश बसवाल, ऋषिसिंह खनूजा, गौरव परिहार, जय राजदेव, नमीत नरूला, पंकज फतेहचंदानी, राहुल राणे, धीरज ठाकुर, सन्नी टूटेजा, विवेक शर्मा, अमन शर्मा, वीरसिंह चौहान, धर्मेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment