सदस्यता अभियान का केन्द्र बिन्दु पोलिंग बूथ: सुहास भगत

राजनीति Jul 12, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि सदस्यता अभियान का केन्द्र बिन्दु पोलिंग बूथ है। अभियान के माध्यम से हमें विस्तार करना है। जो वर्ग हमसे अछूते हैं और बीते चुनाव में जिन पोलिंग बूथों को हम हारे है उन्हें चिन्हित करें और विशेष सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने ग्राम केन्द्र और नगर केन्द्र तक विस्तारक बनाए जाने की बात करते हुए कहा कि अभियान में निकलने वाले विस्तारक बूथवार योजना बनाकर काम करें। कमजोर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य एवं ऐसे पोलिंग बूथ जिन्हें हमेशा जीतते आए है उनकी विशिष्ठ योजना बनाएं। 

उन्होंने पोलिंग बूथ पर सदस्यता में हर वर्ग के समावेश की बात की। भगत ने कहा कि बूथ पर रहने वाले सामाजिक संगठनों के लोग डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और विशिष्ठ व्यक्तियों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का काम करें। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिलों में आयोजित कार्यशाला में जाने वाले प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment