सदस्यता विस्तारक प्रशिक्षण कार्यशाला 12 जुलाई को भोपाल में
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 12 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में सम्पन्न होगी। कार्यशाला में संस्था अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अरविंद भदौरिया विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ अरविंद भदौरिया ने बताया कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए ग्राम केंद्र एवं नगर केंद्र पर सात दिवस हेतु विस्तारक निकलेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर 15 से 20 जुलाई के बीच जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। जिलों में होने वाली कार्यशाला की तैयारियों को लेकर 12 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सह प्रभारी जिलों में होने वाली कार्यशाला मैं जाने वाले प्रमुख कार्यकर्ता संभागीय संगठन मंत्री एवं संभागीय सदस्यता प्रभारी उपस्थित रहेंगे।