संगठन के विस्तार का आधार सदस्यता है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

राजनीति Jul 06, 2019

सदस्यता अभियान में समाज के हर वर्ग को हमारे विचार से जोड़नो होगा: राकेश सिंह

भाजपा के सदस्यता अभियान 2019 ‘‘संगठन पर्व’’ का हुआ शुभारम्भ

खबर नेशन/Khabar Nation   

जबलपुर। हमारे भाजपा संगठन के विस्तार का आधार सदस्यता है और सदस्यता के माध्यम से ही हम अपने विचारों के साथ नये लोगों को जोड़ सकते हैं इसलिये आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयन्ती के पुण्य अवसर पर प्रारम्भ हुये सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता जुटे ऐसा प्रयास होना चाहिये। यह बात केन्द्रीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के शुभारम्भ अवसर पर रानीताल स्थित सम्भागीय कार्यालय में दिये।

शेखावत ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश में भाजपा एक मात्र ऐसा राजनितिक दल है जिसकी शुरूआत एक विचारधारा के साथ हुई और आज उस विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये हम संगठन में नये सदस्य जोड़ने इस अभियान की शुरूआत कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हमारी यह वैचारिक परम्परा बढ़ाने के लिये हर वर्ग का साथ आवश्यक है। शेखावत ने कहा कि, हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि देश की जनता हमारी विचारधारा के साथ है और जिन लोगों ने हमें वोट के रूप में अपना आर्शिवाद दिया है ऐसे लोगों को हम अपनी विचारधारा का सदस्य बनाये ऐसी मंशा केन्द्रीय नेतृत्व की है।

कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य भाजपा का है और इस हेतु हमें इस सदस्यता अभियान को एक पर्व के रूप में आज 6 जुलाई से 11 अगस्त तक नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य करना है। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है उसी तरह पार्टी मूल मंत्र सर्वव्यापी सर्वर्स्पशी और सर्व समावेशी भाजपा बनाने का है और इस कार्य को कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ ही हम पूरा कर सकते हैं। इस हेतु बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर सम्पर्क करना होगा । सिंह ने कहा कि चुनावों में मिली अपार सफलता के बाद भी हम अपने सर्वोच्च पर नहीं पहुंचे हैं हमारा लक्ष्य केरल और बंगाल जैसे प्रदेशों में सरकार बनाने का है।

भाजपा के सदस्यता अभियान में रिटायर्ड डिस्ट्रीक्ट जज श्री आर एन पटेल, डॉ. रवि फणनीस, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, सुदर्शन समाज अध्यक्ष जगदीश चौहटेल, ज्ञान गंगा कॉलेज संचालक रजनीश जैन, पंकज गोयल, डॉ. शालीन डींगरा, रक्षा संस्थान से सेवा निवृत्त बसंत पटेल, चन्द्रशेखर दुबे, रमाकांत तिवारी, शिवज्ञान सिंह, दामोदर प्रसाद भोसारी, भोज प्रताप साहू, बुद्धसेन केवट, भैयालाल सोनकर, इन्द्रमणि सेन, सूरभानू उरमलिया के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन सदस्यता प्रभारी सुरेन्द्र राठौर एवं आभार राजेश दाहिया ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सदस्यता सहप्रभारी पूर्व विधायक कैलाश जाटव, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ओमप्रकाश पटेल, महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले, जि.पा. अध्यक्ष मनोरमा पटेल, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी, नंदनी मरावी, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह मंचासीन थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment