हरियाणा में शिवराज सिंह चौहान ने किया सगंठन सदस्यता पर्व का शुभारंभ
खबर नेशन/Khabar nation
गुरूग्राम/हरियाणा. भाजपा की और से पूरे देश में सगंठन सदस्यता अभियान से की है। हरियाणा के गुरूग्राम में प्रान्त स्तरीय अभियान की शुरूआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से की गई। सदस्यता अभियान के साथ-साथ भाजपा की और से पौधारोपण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।
शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम से पहले पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें करीब 11 करोड़ सदस्य है। पार्टी ने मौजूदा सदस्यों के अलावा सदस्यता में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा है। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की नीतियों में आमजन की आस्था और विश्वास है इसी विश्वास के दम पर भाजपा सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नही वहां पर भी भाजपा अपनी सरकार बनाने का काम करेगी। इसके लिए लोगो को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जा रहा है।
उन्होने कहा कि हरियाणा में भाजपा के 33 लाख सदस्य है। हरियाणा में भाजपा ने लोकसभा चुनाव मे जनता के विश्वास के चलते प्रचड़ जीत हासिल की थी। चौहान ने हरियाणा की राजनैतिक पार्टीयों पर तजं कसते हुए कहा कि काग्रेंस अपनी ही रार नही मिटा पा रही है। इनेलो पारिवारिक रूप से कमजोर हो चुकी है। हरियाणा विधानसभा में इस बार भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। जिन बूथों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा है उन बूथों पर भाजपा की और से काम किया जाऐगा और उन्हे मजबूत बनाया जाऐगा।
रणछोड़ हो गए राहुल गांधी
शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफा देने की पेशकश को उन्होने राहुल को रणछोड़ बताया और कहा कि राहुल गांधी जहाज के वो कैप्टन है जो जहाज डूबता देख सबसे पहले भाग निकले है।
नैतिकता के नाते बनने दी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार
शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत नही था अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनी है। लेकिन उन्होने नैतिकता के नाते काग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया क्योकि उनकी कुछ सीटे भाजपा से ज्यादा थी। निर्दलिय और अन्य पार्टी के विधायक लगातार उनके सम्पर्क मे थे। शिवराज सिंह कमलनाथ सरकार को लगड़ी सरकार बताते हुए कहा कि पता नही कब तक चल पाऐगी उनकी सरकार।
इस मौके पर हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, गुरूग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल गुरूग्राम, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, जिला परिषद के चैयरमैन कल्याण सिंह चौहान, मेयर मधु आजाद, कुलभूषण, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण चन्द्रा वशिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान सहित सैकड़ा की सख्ंया में कार्यकर्ता मौजूद रहे।