वित्त आयोग ने मध्यप्रदेश के दौरे के दौरान भाजपा सरकार के 15 वर्ष के शासन की खोली पोल

राजनीति Jul 05, 2019

जो शिवराज प्रदेश को बीमारु राज्य से निकालकर विकसित राज्य बनाने के बड़े-बड़े दावे करते थे, उनको दिखाया आईना: नरेंद्र सलूजा

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि 15 वे वित्त आयोग के मध्य प्रदेश के दौरे से भाजपा सरकार के 15 वर्ष के शासनकाल की पूरी पोल खुल गयी है। जो शिवराज प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बनाने के बड़े-बड़े दावे करते थे, उनकी वास्तविकता सामने आ गई है, उन्हें वित्त आयोग ने आईना दिखा दिया है।

सलूजा ने कहा कि वित्त आयोग के दौरे से यह बात सामने आयी है कि जब विकास हुआ तो दिखता क्यों नहीं? कृषि क्षेत्र में इतनी प्रगति हुई है तो गरीबी कम क्यों नहीं? देश में गरीबी 21 फीसदी है लेकिन मध्यप्रदेश में 31 फीसदी क्यों? शिक्षा-स्वास्थ्य के सूचनांक में मध्यप्रदेश की बुरी स्थिति है। बिजली में ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन लाॅस कंट्रोल नहीं किया गया। आम व्यक्ति की आमदनी नहीं बढ़ी। इन सभी बातों से शिवराज के उन दावों की पोल खुल गयी है, जिसमें शिवराज कहते थे कि प्रदेश को उन्होंने विकसित राज्य बना दिया है, अब इसे समृद्ध राज्य बनायेंगे। जबकि यह आंकड़े और वास्तविकता बता रहे हैं कि प्रदेश शिवराज की सरकार में ही बीमारू राज्य बना। शिवराज ने फर्जी आँकड़ो से प्रदेश की जनता को धोखा दिया। सबसे ज्यादा कृषि विकास दर बताकर प्रदेश की जनता को व किसान भाइयों को गुमराह किया।

सलूजा ने कहा कि वर्तमान कमलनाथ सरकार जरूर अगले पाँच वर्षों में प्रदेश को बीमारु राज्य से निकाल कर समृद्ध राज्य बनायेगी। विकास की एक नई इबादत कांग्रेस सरकार लिखेगी। गरीबी-कृषि-शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार का लक्ष्य बनाकर इन क्षेत्रों में प्रदेश पर लगे दाग को धोने का प्रयास करेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment