भाजपा सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

राजनीति Jul 03, 2019

सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी, सह प्रभरी, आई.टी. एवं सोशल मीडिया के संयोजक व सह संयोजकों की कार्यशाला 

खबर नेशन/Khabar Nation   

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान नगर प्रभारी कमल वाघेला एवं सह प्रभारी नानूराम कुमावत ने बताया कि डॉ. श्याप्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई से भाजपा का नये सदस्य बनाने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू हो रहा है। आज भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को सुचारू रूप में चलाने के लिये प्रशिक्षण, कार्यशाला संपन्न हुई। 

आपने बताया कि उक्त सदस्यता अभियान के संदर्भ में आज भाजपा कार्यालय पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, आई.टी. सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों व सह संयोजकों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि आगे किस तरह इस सदस्यता अभियान को चरणबद्ध चलाना है।

सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया और आई.टी.सेल के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना है तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला में आई.टी. एवं सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों ने उपस्थित सदस्यों को सदस्यता अभियान के संदर्भ में बिन्दूवार विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, कमल वाघेला, नानूराम कुमावत, विक्की मित्तल, अजय ठाकुर, प्रशांत बिजलानी, जवाहर मंगवानी, विजय मालानी, सतीश कौशल, निखिल खानवलकर, अनिता व्यास, अनिता राजपूत, घनश्याम काकाणी, हिमांशु गोयल, मनोज पाल, नितीन शर्मा सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

देवकीनंदन तिवारी
नगर मीडिया प्रभारी
भाजपा, इन्दौर

Share:


Related Articles


Leave a Comment