विश्वास है भाजपा के नये सदस्य बनाने में भी इंदौर संगठन रहेगा नम्बर वन: रामेश्वर शर्मा
खबर नेशन/Khabar Nation
संगठन का मूल काम है स्वयं के जैसे कार्यकर्ता तैयार करना: जयपालसिंह चावड़ा
संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान के संदर्भ में भाजपा नगर व जिला की संयुक्त बैठक संपन्न
नगर में 2 लाख 51 हजार नये सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान के संदर्भ में शुभकारज गार्डन में नगर व जिले के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संभागीय प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसके पास मोबाईल नहीं है। इसी मोबाईल से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में प्रत्येक कार्यकर्ता को 100-100 नहीं इससे अधिक सदस्य बनाना है। ऑनलाईन, मोबाईल के अलावा इस बार संगठन ने पंजीकृत डायरियां भी सदस्य बनाने के लिये दी है।
सदस्यता के इस महाअभियान के लिये हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि समाज के 50 प्रतिशत तक की संख्या को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। इस बार केन्द्रीय संगठन ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का निर्णय लिया है। क्योंकि अभी संघर्ष बाकी है। कांग्रेस की वर्तमान में जो स्थिति है, यह उनकी अंतिम लड़ाई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रगति की लड़ाई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सोच है कश्मीर हो या गोहाटी अपना देश अपनी माटी। साथ ही कहा कि इस सदस्यता अभियान में मंच पर बैठे नेताओं से लेकर नीचे बैठे सभी कार्यकर्ताआें तक विधायक हो या सांसद सभी जनप्रतिनिधि भी सदस्य बनाने के पश्चात ही सक्रिय सदस्य बनेंगे।
आपने कहा कि साधारण सदस्यता 6 वर्ष के लिये होती है जबकि सक्रिय सदस्यता 3 वर्ष के लिये होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर संपर्क कर भाजपा का सदस्य बनाना है।
आपने कहा कि गत चुनावों में जिन मतदान केन्द्रों पर हमारी हार हुई है उन सभी मतदान केन्द्रों की जवाबदारी बड़े नेताओं को दी जाना चाहिए। इस राजनीति लड़ाई को कार्यकर्ताओं के विस्तार के साथ पूरा करना है।
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि हम सब जानते है कि हम जिस संगठन में काम करते है संगठन जिसकी प्रेरणा से चलता है। उनकी प्रेरणा यह होती है कि मैं जिस जगह काम कर रहा हूं व मुझे जो पहचान मिली है मैं भी मेरे जैसे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता तैयार करूं। यही संगठन का मूल काम है।
आपने कहा कि काम करने से पहले लक्ष्य तय कर लेना चाहिए और लक्ष्य कठिन तय करना चाहिए, जब हमारा लक्ष्य थोड़ा कठिन होगा, तब ही उसे प्राप्त करने के लिये हम पूरी मेहनत करेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारा चर्मोत्कर्स नहीं आया है अभी तो हमने चलना प्रारंभ किया है। हम प्रत्येक बूथ को जीतना चाहते है तो उस पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनना चाहिए। कठिन परिश्रम करके जो फल प्राप्त होता है उसका आनंद अगल होता है यहीं हमारा संगठन पर्व होगा। हमें तय करना है कि कौनसा बूथ, ग्राम केन्द्र व विधानसभा कमजोर है वहां पर हमें ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर लोगों को भाजपा से जोड़ना है और संगठन का मूल काम भी यहीं है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई से पूरे देश में एक साथ भाजपा के सदस्य बनाने का कार्य शुरू हो रहा है। एक समय था जब 25-25 रसीदों की सदस्यता डायरी होती थी और सदस्यों का शुल्क भी 25 पैसे होता था। समय बदलता गया और आज मिस्ड कॉल से सदस्य बनाये जा रहे है। देश के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने 11 करोड़ सदस्य बना चुकी है। अब हमें हमारी सदस्य संख्या बढ़ाना है। इसलिये इस सदस्यता अभियान में हम सभी मेहनत करके लक्ष्य को हासिल करेगे।
आपने नगर का नये सदस्य बनाने का लक्ष्य 2 लाख 51 हजार तय किया है। आपने प्रत्येक परिवार में घर-घर जाकर नये सदस्य बनाने का आव्हान उपस्थिति सदस्यों से किया। आपने सभी सदस्यों को 100-100 नये सदस्य बनाने का कहा उसके पश्चात ही सक्रिय सदस्य बनेंगे। साथ ही 7 दिन बूथ पर निवास करने वाले विस्तारकों की सूची बनाने के लिये भी कहा। आपने विश्वास दिलाया कि हम समय से पहले हमारे लक्ष्य को प्राप्त कर प्रदेश और देश के केन्द्रीय नेतृत्व को बतायेंगे।
जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता भी इस अभियान मे अग्रणी भूमिका में रहेंगे, पिछली बार हमारे द्वारा 1 लाख 78 हजार प्राथमिक सदस्य बनायेंगे, इस 6 जुलाई से इस अभियान की शुरूआत करते हुए पिछले सदस्यों के अलावा नये सदस्य बनायेंगे। संगठन की मंशा अनुसार प्रत्येक ग्राम केन्द्र पर 7 दिन के लिये विस्तारक के रूप में उत्साह के साथ कार्य शुरू करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से रामेश्वर शर्मा, बाबूसिंह रघुवंशी, जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, अशोक सोमानी, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, महेन्द्र हार्डिया, सत्यनारायण आजाद, निर्मल वर्मा, लक्ष्मीनायण साहू, मांगीलाल रेडवाल, महेश कुकरेजा, प्रीतमसिंह लूथरा, सुनील वर्मा, राजेश शर्मा, रमाकांत गुप्ता, विजय बिंजवा, जितेन्द्र रघुवंशी, ब्रजेश शुक्ला, सुजानसिंह शेखावत, हरिहर पाण्डे, सतीश कौशल, मुकेश अग्रवाल, अतुल नेमा, सचिन मौर्य, नंदकिशोर पहाडिया सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रारंभ में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक का संचालन सदस्यता अभियान प्रभारी नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला ने किया एवं आभार ग्रामीण सदस्यता अभियान प्रभारी प्रेमनारायण पटेल ने माना।